डेस्क। समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ( Swami Prasad Maurya) द्वारा रामचरितमानस (Ramcharitmanas) को लेकर दिए गए विवादित बयान पर सियासी पारा बढ़ता नजर आ रहा है। वहीं बीजेपी नेताओं (BJP) ने स्वामी प्रसाद के बयान पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) को घेरते हुए कई तरह के सवाल भी किये हैं। साथ ही इस मुद्दे पर हो रही एक टीवी डिबेट के दौरान कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद (Acharya Pramod) ने सपा प्रवक्ता अनुराग भदौरिया (Anurag Bhadouria) से सवाल किया है कि क्या वह स्वामी प्रसाद मौर्य द्वारा दिए गए बयान से सहमत हैं या नहीं?
आचार्य प्रमोद ने सपा प्रवक्ता अनुराग भदौरिया से पूछा ऐसे सवाल
”आज तक’ न्यूज़ चैनल के कार्यक्रम ‘हल्ला-बोल’ में कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद ने कहा कि हम नहीं चाहते हैं कि हमारे धर्म और आस्था पर कोई किसी भी तरह की बयानबाजी करे, हमारे रामचरितमानस के पन्ने फाड़े और जलाये भी। अनुराग भदौरिया आज किसी पार्टी में हैं, कल किसी पार्टी में जा सकते हैं लेकिन रामचरितमानस कल भी थी और आगे भी रहने वाली है।
इस बात पर अनुराग भदौरिया ने कहा कि रामचरितमानस में ही लिखा गया है कि ईश्वर कण-कण में है, तो ईश्वर को क्यों ढूंढा जा रहा है वहीं इस दौरान आचार्य प्रमोद ने सपा प्रवक्ता अनुराग भदौरिया से सवाल किया गया कि क्या स्वामी प्रसाद का बयान और उनके समर्थकों द्वारा रामचरितमानस की प्रतियां जलाना आपकी नजर में सही है? अनुराग भदौरिया ने इसके जवाब में कहा,”ये स्वामी प्रसाद मौर्य का व्यक्तिगत बयान है और पार्टी की ओर से भी साफ कह दिया गया है कि यह पार्टी का बयान नहीं है। आगे वो बोले इस तरह के बयान से मैं भी बिल्कुल सहमत नहीं हूं।
