Mahatma Gandhi Death Anniversary: महात्मा गांधी प्रत्येक भारत वासी की प्रेरणा हैं। भारत की आजादी में महात्मा गांधी का अहम योगदान रहा है। इन्होंने बिना हिंसा किये अपने भाषण के माध्यम से लोगों के मन मे क्रांति की ज्वाला जला दी और भारत के लोगों के अंग्रेजों के विरोध में आंदोलन किया। साल 1948 में 30 जनवरी के दिन महात्मा गांधी की मौत हो गई। इसका कारण कोई विदेशी नहीं अपितु एक भारतीय व्यक्ति बना। गोडसे जिन्होंने महात्मा गांधी की हत्या कर दी थी।
लेकिन कहते हैं कि जिसके शब्द बोलते हैं। जिसका व्यवहार भारत की रग रग में हो उसकी हत्या के बाद भी वो जीवित रहता है। आज महात्मा गांधी भारत के बच्चे बच्चे के ह्रदय में अहिंसा के रूप में जीवित हैं। वहीं इनके अनमोल वचन लोगों की प्रेरणा बने हुए हैं। तो आइये जानते हैं महात्मा गांधी के अनमोल वचन के बारे में…
- किसी भी व्यक्ति के विचार ही सबकुछ हैं। वह जो सोचता है, वह बन जाता है।
- सभी धर्म एक ही शिक्षा देते हैं, बस उनके दृष्टिकोण अलग-अलग हैं।
- कमज़ोर कभी क्षमा नहीं कर सकते, क्षमा तो ताकतवर व्यक्ति की विशेषता है।
- किसी देश का विकास और महानता का अनुमान वहां के पशुओं के साथ होने वाले व्यवहार से लगा सकते हैं।
- वह सम्भव है की आप सोने को और अधिक चमकीला बना दें, पर कौन हैं जो अपनी माँ को और अधिक सुन्दर बना सकता है।
- एक राष्ट्र की संस्कृति लोगों के दिलों में और आत्मा में बसती है।
- जब तक आप किसी को वास्तव में खो नहीं देते, तब तक आप उसकी अहमियत नहीं समझते।
- एक सभ्य और और आदर्श परिवार के समान कोई विद्यालय नहीं है और एक भले अभिभावक जैसा कोई अन्य शिक्षक नहीं है।
- हर रात, जब मैं सोने जाता हूँ, मैं मर जाता हूँ। अगली सुबह, जब मैं उठता हूँ, मेरा पुनर्जन्म होता है।
- श्रेष्ठ होने का अनंत प्रयास मनुष्य का कर्तव्य है; यह अपना प्रतिफल है। बाकी सब कुछ भगवान के हाथ में है।
