बजट 2023:- सरल शब्दों में समझें बजट और इससे होने वाला फायदा

admin
By admin
3 Min Read

देश– 1 जनवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट पेश करने जा रही हैं। बजट से लोगों को काफी उम्मीदें हैं। बजट एक ऐसा प्रारूप होता है। जो हर किसी को आसानी से समझ नहीं आता है। कई लोग तो बजट की एबीसीडी से अंजान रहते हैं। तो कई लोगों को यह तक नहीं पता होता है कि आखिर इतनी क्या आवश्यकता होती है कि सरकार एक साल के लिए बजट तैयार करती है।
लेकिन आज हम आम आदमी के इन सवालों का जवाब बेहद सरल शब्दों में देने जा रहे हैं। जिससे लोगों को यह समझ आ सके की आखिर बजट क्या है और इससे क्या फायदे होते हैं। वहीं बजट सिर्फ सरकार के लिए नहीं बल्कि हर उस व्यक्ति के लिए आवश्यक है जो अपनी आर्थिक स्थिति को सुचारू ढंग से व्यवस्थित रखना चाहता है।

जानें क्या है बजट:-

जब हम बचत की बात करते हैं तो यह एक ब्यौरा है जिसके आधार पर हम यह सुनिश्चित करते हैं कि हम आगामी समय मे किस क्षेत्र में कितना धन खर्च करेंगे। बजट चाहें घर का हो या सरकार दोनो का उद्देश्य एक ही होता है कि साल भर की योजनाओं का प्रारूप तैयार कर यह निर्धारित करना की हम धन किस सन्दर्भ में कितना व्यय करेंगे।
बजट क्या है- सामान्य शब्दों में कहें तो बजट वह लेखा जोखा है। जिसमे हम साल भर की योजनाओं का ब्यौरा तैयार करते हैं और यह निर्धारित करते हैं कि हमें अपना धन किन विषयों पर कैसे खर्च करना चाहिए।। 
वहीं जब हम सरकारी बजट की बात करते हैं तो यह सरकार के साल भर काम करने की रणनीति पर निर्धारित होता है और यह निर्धारित करता है कि किन क्षेत्रों के विकास हेतु कितना धन खर्च करने की आवश्यकता है और अभी किन क्षेत्रों का विकास स्थिर है। यह देश के हर विषय पर ध्यान केंद्रित करते हुए बनाया जाता है।

बजट से होने वाले लाभ-

बजट का सबसे बड़ा फायदा यह होता है कि हम इसके माध्यम से यह जान पाते हैं कि हमें किस चीज पर कितना व्यय करना चाहिए। यह हमें जरूरत और इच्छाओं के बीच विभेद करना सिखाता है।
बजट बनाने से किसी भी क्षेत्र में होने वाले फजूल के खर्च से बचा जा सकता है। इसके साथ ही कई बार हम बिना वजह के कर्ज लेने लगते हैं। बजट के माध्यम से हम इससे भी बच सकते हैं।
बजट के माध्यम से आप आर्थिक संकट से नहीं जूझते और आपके खर्चे आपकी रणनीति के आधार पर ही होते हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *