मनोरंजन- छोटे पर्दे पर जब जब रामायण का प्रसारण हुआ। लोगों से उसे खूब प्यार मिला। लोगों को रामायण काफी पसंद आती है। लेकिन अब इन सबके बीच फैंस बड़े पर्दे पर अपने पसंदीदा किरदार को रामायण में देखना काफी पसंद करते हैं।
वहीं दंगल फेम नरेश तिवारी रामायण पर काम कर रहे हैं। इस समय पर इसके लिए एक्टर्स की तलाश कर रहे हैं। खबर यह भी है कि नरेश तिवारी इस रामायण में केजीएफ़ फेम यश को कास्ट करना चाहते हैं।
सूत्रों का दावा यह भी है कि इस फ़िल्म में यह रावण के किरदार में नजर आ सकते हैं। वहीं राम की भूमिका में रणवीर सिंह दिखाई देंगे। लेकिन अभी तक इस बात की रणवीर ने हामी नहीं भरी है कि वह इस रोल को करने के लिए तैयार हैं या नहीं।
