लोकतंत्र हमारे रोम-रोम में है आज हम एक लोकतांत्रिक समाज बन चुके हैं- पीएम

admin
By admin
1 Min Read

देश- आज भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साल 2023 की पहली मन की बात की। यह मन की बात का 97 वां संकरण था। लोगों के बीच पीएम के इस प्रोग्राम की काफी लोकप्रियता है।
वहीं आज के मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 26 जनवरी के दिन हुई परेड का जिक्र किया। उन्होंने कहा, वह दृश्य काफी उल्लास से भरा था। उसके स्मरण मात्र से गर्व महसूस होता है। कर्तव्य पथ का निर्माण करने वाले किसानों को देखकर काफी गर्व महसूस हुआ।
हमारे पास विश्व का सर्वश्रेष्ठ लोकतंत्र है। हम सबको इस बात का गर्व है कि हम उस देश में रहते हैं जहां लोकतंत्र की बात होती है। जो लोकतंत्र की जननी है। लोकतंत्र हमारे रोम रोम में है। यह अब हमारी संस्कृति और हमारे व्यवहार में दिखाई देता है। आज हम एक लोकतांत्रिक समाज बन गए हैं और हमारा लोकतंत्र हमारी पहचान है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *