शंख है हिंदू धर्म के 14 रत्नों में से एक, मिलेंगे ये लाभ

admin
By admin
4 Min Read

डेस्क। शंख को बहुत ही पवित्र माना गया है। साथ ही हिंदू धर्म में घर पर शंख रहने और इसकी पूजा करने का विशेष महत्व भी होता है। साथ ही धार्मिक मान्यताओं के अनुसार शंख की उत्पत्ति समुद्र मंथन के दौरान निकले 14 रत्नों में एक भी था।
हिंदू धर्म में किसी भी शुभ,मांगलिक और धार्मिक अनुष्ठान में शंख बजाने की परंपरा भी होती है। वहीं वास्तु शास्त्र में शंख की ध्वनि को बहुत ही सकारात्मक भी माना गया है। तो आइए जानते है घर पर शंख रखने, इसकी पूजा करने और बजाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।
सकारात्मक ऊर्जा में बढ़ोत्तरी
वास्तु शास्त्र के अनुसार रोजाना शंख बजाना बहुत ही शुभ भी माना जाता है। वहीं शंख की ध्वानि से ओंकार की आवाज आती है जिससे वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव भी बना रहता है। इसी के साथ शंख की ध्वनि से आसपास फैली हुई नकारात्मक ऊर्जा फौरन ही खत्म भी हो जाती है। वहीं इसके अलावा घर के हर एक हिस्से से शंख का जल छिड़कने से घर में रहने वाली नकारात्मक ऊर्जा सामाप्त भी हो जाती है। साथ ही जिन घरों में अक्सर लड़ाई-झगड़े होते है वहां पर शंख रखने और बजाने से कलह से छुटकारा भी मिल जाता है।
वास्तुदोष को दूर करने के लिए
वास्तुशास्त्र के अनुसार जिन घरों में वास्तु दोष होता है वहीं उसको दूर करने के लिए शंख बहुत ही कारगर भी होता है। साथ ही घर में शंख बजाने से घर से वास्तु दोष खत्म हो जाता है।
आर्थिक स्थिति में सुधार के लिए
पौराणिक मान्यताओं के अनुसार शंख और देवी लक्ष्मी की उत्पत्ति समुद्र मंथन से हुई थी और जिस कारण से शंख और माता लक्ष्मी रिश्ते में भाई-बहन है। साथ ही इसके अलावा शंख भगवान विष्णु को बहुत ही प्रिय होता है जो सदैव उनके हाथों में होता है वहीं ऐसे में जिन घरों में शंख रहा जाता है वहां पर माता लक्ष्मी का वास भी जरूर होता है। और इससे घर में रहने वाले सभी सदस्यों का भाग्य बहुत ही बलशाली रहता है और अच्छी आर्थिक स्थिति भी रहती है।
वहीं शंख का धार्मिक महत्व के साथ-साथ सेहत के नजरिए से भी काफी फायेदमंद होता है और रोजाना शंख बजाने से फेफड़े भी मजबूत होते हैं। वहीं शंख बजाने से सांस से जुड़ी बीमारियां दूर होती है और विज्ञान भी शंख को बजाने से फायदों को मान्यता देता है साथ ही शंख बजाने से ह्रदय संबंधी बीमारियां फौरन ही दूर भी हो जाती हैं।
शंख के जल से भी आती सुख-समृद्धि
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार शंख के जल से भगवान विष्णु,माता लक्ष्मी और भगवान कृष्ण का अभिषेक करना बहुत ही शुभ और लाभकारी बताया जाता है। साथ ही शंख की पूजा से घर में सुख-समृद्धि, ऐश्वर्य और धन लाभ होता है। साथ ही जिस शंख से भगवान का जलाभिषेक किया जाता है उसे कभी भी बजाना भी नहीं चाहिए।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *