बिहार- बिहार में नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव ने मिलकर नई सरकार का गठन तो कर लिया। लेकिन इस महागठबंधन से पार्टी में हलचल मच गई। दोनों दलों के नेताओं के मध्य बयानबाजी का विवाद बढ़ गया।वहीं अब खबर है कि जेडीयू में संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष और नीतीश कुमार के करीबी उपेंद्र कुशवाहा अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं।
सूत्रों का कहना है कि आज उनका इस्तीफा हो सकता है। इस बात की जानकारी उन्होंने ट्वीट के माध्यम से भी दी है। ट्वीट में वह कहते दिख रहे हैं कि वह आज अपने पटना आवास पर 12:30 बजे मीडिया से बातचीत करेंगे।
बता दें उपेंद्र कुशवाहा से नीतीश कुमार ने साफ साफ कहा था कि जिसे जहां जाना है वह वहां जा सकता है और उसे यह काम जल्द ही करना चाहिए। वहीं उपेंद्र कुशवाहा ने कहा था कि वह बिना हिस्सा लिए कैसे जा सकते हैं।
