राहुल गांधी ने मांगी इस नेता से माफी, बोले आपको बुरा लगा

admin
By admin
2 Min Read

डेस्क। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा इन दिनों जम्मू कश्मीर में जारी हैं। साथ ही यहाँ कांग्रेस सांसद राहुल गांधी लगातार आम सभाएँ कर लोगो से रूबरू भी हो रहे हैं। साथ ही इसी बीच उन्होंने एक जनसभा के बीच अपने पार्टी के पूर्व नेता और करीबी रहे गुलाम नबी आजाद से माफ़ी भी मांगी हैं।
साथ ही उन्होंने कहा की “अगर मैंने किसी भी तरह से उन्हें दुःख पहुंचाया हो तो माफ़ी मांगता हूँ”।
बता दें मीडिया ने जब उनसे यह सवाल किया की आखिर किन वजहों से कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में पूर्व नेता और आपके करीबी रहे गुलाम नबी आजाद को नहीं बुलाया गया तो इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए राहुल गाँधी ने कहा की गुलाम नबी आजाद की पार्टी के ज्यादातर लोग तो उनके साथ ही बैठे हुए हैं। साथ ही उस तरफ सिर्फ गुलाम नबी आजाद ही बाकी रह गए हैं। साथ ही उन्होंने आगे यह कहा की वह उनका काफी सम्मान भी करते है। अगर उन्होंने उनका किसी भी तरह से दिल दुखाया होगा तो वह गुलाम नबी आजाद से माफ़ी मांगते हैं।
वहीं इसके अलावा राहुल गाँधी ने दिग्विजय सिंह की तरफ से सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर दिए गए उनके बयान पर भी प्रतिक्रिया ली है और राहुल गांधी ने इस मामले से खुद को किनारे लगाते हुए कहा की जो कुछ भी दिग्विजय सिंह ने कहा हैं वह उनसे सहमत नहीं हैं साथ ही राहुल गाँधी वह देश और देश की सेना का पूरा सम्मान करते हैं। देश की आर्मी जिस तरह का भी ऑपरेशन करते हैं उसे सबूत देने की बिलकुल भी जरूरत नहीं हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *