धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरी साध्वी प्राची बोलीं चादर और फादर से डरने वाले नहीं

admin
By admin
2 Min Read

डेस्क। बागेश्वर धाम के आचार्य धीरेंद्र शास्त्री (Bageshwar Dham) को लेकर नागपुर से शुरू हुआ विवाद खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। एक तरफ उनके समर्थन में तमाम लोग उतर आये हैं तो उन्हें ढोंगी और अंधविश्वास फैलाने वाला भी करार दिया जा रहा है।
इसी बीच अपने बयानों को लेकर अक्सर सुर्ख़ियों में रहने वाले साध्वी प्राची (Sadhvi Prachi) ने कहा है कि बाबा चादर और फादर से डरने वाले बिल्कुल नहीं है।
बागेश्वर धाम के समर्थन में क्या बोलीं साध्वी प्राची?
बता दें मीडिया से बात करते हुए साध्वी प्राची (Sadhvi Prachi on Bageshwar Dham) ने कहा कि बागेश्वर धाम तो एक बहाना है, चादर और फादर का हिन्दुत्व के लिए काम करने वालों को मिटाना का लक्ष्य है। बागेश्वर धाम बहुत अच्छा काम कर रहे हैं और मैंने काफी दिन पहले ही उनका खुला समर्थन किया था, आगे भी करती रहूंगी क्योंकि ये सनातन की रीढ़ बने है।
यूजर्स की भी प्रतिक्रियाएं
एक यूजर ने लिखा कि आप लोग कभी आसाराम, राम रहीम का भी समर्थन ऐसे ही किया करते थे।
Pankajgupta5353 यूजर ने लिखा कि पाखंडी अंधविश्वास के चक्कर में पड़कर अपना पैसा और समय मत ख़र्च करना वहीं उस पैसे से अपने बच्चे बच्चियों को पढ़ाना लिखाना। कोई बाबा किसी का भविष्य नहीं बता सकता और एक यूजर ने लिखा कि धर्म एक ऐसा छलावा है जिसके जरिये लोगों को लाखों सालों तक बेवकूफ भी बनाकर रखा जा सकता है।
@Dabbu1111 यूजर ने लिखा कि जाने अनजाने में ही सही लेकिन धन्यवाद उस संस्था का भी होना चाहिए जिसने बाबा की ख्याति और भी बढ़ा दी है। 

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *