State Bank Of India: जान लीजिए बैंक का ये नियम, इतनी कटेगी जीएसटी

admin
By admin
2 Min Read

डेस्क। State Bank Of India Latest News: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI News) में खाता रखने वाले ग्राहकों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। वहीं अगर आपका भी इस सरकारी बैंक में अकाउंट है और आपके खाते से अपने आप बिना किसी ट्रांजेक्शन के पैसा कट रहा है तो आइए आपको यह बताते हैं कि बैंक आखिर आपके अकाउंट से ये पैसा क्यों काट रहा है…?
खाते से कट रहे है 147.50 रुपये
इन दिनों देखा जा रहा है कई ग्राहकों के खाते में से अपने आप पैसा काटा जा रहा है वहीं इसके साथ ही 147.50 रुपये कटने का मैसेज आ रहा है और ऐसे में कई ग्राहक ये मैसेज देख कर बैंक भी पहुंच गए हैं।
बैंक की ओर से इस पर जानकारी देते हुए यह भी बताया गया है कि एसबीआई की ओर से यह पैसा ग्राहकों के खाते से डेबिट भी किया जा रहा है। साथ ही बैंक यह पैसा मेंटेनेंस चार्ज के रूप में ले रहा है और यह पैसा साल में सिर्फ एक बार बैंक की तरफ से लिया भी जाता है और इस बारे में बैंक ने ट्वीट करके जानकारी भी दी है।
इतनी फीसदी लगेगी जीएसटी
बैंक की तरफ से चार्ज के रूप में यह पैसा काटा जाता है और बैंक की तरफ से जारी किए गए डेबिट कार्ड के लिए भी ग्राहकों से 125 रुपये की सालाना वसूली भी की जाती है। साथ ही इसमें 18 फीसदी की दर से जीएसटी जोड़ा भी जाता है और इसके बाद में यह राशि 147.50 रुपये हो जाती है।
इसके अलावा अगर कोई भी ग्राहक अपने डेबिट कार्ड को बदलना चाहता है तो उसके लिए उसे बैंक को 300 रुपये और इसके साथ में जीएसटी चार्ज भी देना होता है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *