राहुल गांधी को मांगनी चाहिए कांग्रेस और गांधी परिवार की गलतियों की माफी

admin
By admin
2 Min Read

राजनीति– कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा अपने अंतिम चरण में है। पूरे भारत मे इस यात्रा को भरपूर समर्थन मिला। राहुल गांधी के अलग अलग रूप देखने को मिले। उनके भाषणों ने सोशल मीडिया पर जमकर सुर्खियां बटोरीं और इंटरनेट पर राहुल गांधी तपस्वी के रूप में वायरल हुए।
वहीं आज भारत जोड़ो यात्रा की एंट्री जम्मू कश्मीर में होने जा रही है। यह यात्रा पठानकोट होते हुए जम्मू कश्मीर में दाखिल होगी। लेकिन सुरक्षा के इंतजाम पूर्ण किए गए हैं। बताया जा रहा है कि राहुल को कम पैदल चलना होगा। लेकिन यहां राहुल गांधी कितने किलोमीटर की पद यात्रा करेंगे यह अभी निर्धारित नहीं हुआ है।
उच्च अधिकारियों का कहना है कि राहुल की सुरक्षा में चूक नहीं की जा सकती है। हम सुरक्षा के लिहाज से पूरे इंतजाम कर रहे हैं। वहीं सुरक्षा के मद्देनजर उनकी पद यात्रा कम की जाएगी।

क्या बोले भाजपा नेता-

जम्मू कश्मीर में भारत जोड़ो यात्रा के परिपेक्ष्य में भाजपा नेता रविन्द्र रैना ने कहा, कांग्रेस आतंकवाद समर्थित पार्टी है। वह आतंकियों के प्रति सहानुभूति रखती है। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही थे जिन्होंने देश को एकजुट किया। गांधी परिवार और कांग्रेस ने जम्मू कश्मीर के लिए कई ऐतिहासिक गलतियां की हैं। इनकी नीतियों से हजारों लोगों की जान ली हैं।
राहुल गांधी जब जम्मू कश्मीर में प्रवेश कर रहे हैं। तो उन्हें गांधी परिवार और कांग्रेस की गलतियों के लिए माफी मांगने की आवश्यकता है। कांग्रेस ने जो किया उसे भुलाया नहीं जा सकता है। उन्होंने कैसे अपने विरोधियों को जेल में डाला यह भुला नहीं जा सकता है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *