जानें टॉप 10 अमीर देशों के नाम और भारत की स्थिति

admin
By admin
3 Min Read

देश- जब हम दुनिया के सबसे अमीर देशों की बात करते हैं। तो हमारे दिमाग मे सबसे पहला सवाल यही उठाता है कि विश्व स्तर पर हमारा देश किस पायदान पर होगा। क्या हम अमीर देशों की लिस्ट में टॉप 10 के भीतर आते होंगे। या आज भी हम पीछे हैं। 
वहीं आज हम आपको उन टॉप 10 देशों के विषय मे बताने जा रहे हैं। जो जीडीपी और सकल घरेलू उत्पाद के बलबूते पर टॉप 10 अमीर देशों की लिस्ट में शामिल हैं। क्योंकि अर्थव्यवस्था से ही यह अनुमान लगाया जाता है कि देश विकास के पथ पर कैसे आगे बढ़ रहा है और आगमी समय मे देश के विकास की दर किस स्तर पर होगी।
अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष और विजुअल कैपिटलिस्ट 2022 के आंकड़ों के मुताबिक सबसे अमीर देशो की लिस्ट में भारत 5 वें पायदान पर है। हालाकि भारत मे अमीरों और गरीबों के मध्य खाई बढ़ी है यहां अमीर धनवान हुआ है और गरीब की स्थिति बिगड़ती गई है।
जाने टॉप 10 अमीर देशों के नाम-
नम्बर एक पर यदि किसी देश का नाम आता है तो वह है अमेरिका है। दूसरे नम्बर पर चीन, तीसरे पर जापान, चौथे पर जर्मनी, पांचवे पर भारत, छः नम्बर पर ब्रिटेन, सात पर फ्रांस, आठ पर कनाडा, नौ पर रूस और दसवें नम्बर पर इटली ने जगह बना रखी है। भारत के पास वर्तमान समय मे 3.567 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर की सम्पत्ति है। 
वहीं साल 2023 के मुताबिक प्रति व्यक्ति जीडीपी के अनुमान से भारत टॉप 10 अमीर देशों की लिस्ट से बाहर है। यह आकलन आईएमएफ द्वारा किया गया है। जो प्रति व्यक्ति जीडीपी पर आधारित है। इस आकलन के मुताबिक टॉप 10 अमीर देशों की लिस्ट में अमेरिका 10 वें पायदान पर है।
आईएमएफ के मुताबिक 10 अमीर देश मे पहले नम्बर पर लक्समबर्ग, दूसरे नम्बर पर सिंगापुर, तीसरे पर आयरलैंड, चौथे पर कतर, पांचवे पर मकाऊ, छः पर स्विट्जरलैंड, सातवें पर नॉर्वे, आठवें पर संयुक्त अबर अमीरात, नौवे पर ब्रूनेई, दसवें पर अमेरिका है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *