जेपी नड्डा 2024 तक होंगे बीजेपी अध्यक्ष

admin
By admin
1 Min Read

देश- जेपी नड्डा को बीजेपी के पॉवरफुल नेताओं में से एक माना जाता है। जब बीजेपी हिमाचल हार गई तो यह सुगबुगाहट हुई कि हिमाचल हार में नड्डा की अहम भूमिका रही है। वहीं आलाकमान अब नड्डा से उनका पद छीन सकता है।
लेकिन आज केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा के पूर्व अध्यक्ष अमित शाह ने यह स्पष्ट कर दिया है कि जेपी नड्डा साल 2024 में भी भाजपा के अध्यक्ष रहेंगे। 
उन्होंने कहा, साल 2024 में लोकसभा चुनाव होने वाले हैं। हम पार्टी पदों को लेकर कोई बदलाव नहीं कर रहे हैं। जेपी नड्डा लोकसभा चुनाव के परिणाम आने तक बीजेपी के अध्यक्ष रहेंगे। वहीं अभी उनका सदयस्ता अभियान पूर्ण नहीं हुआ है। जिस कारण उनका कार्यकाल बढाया गया है।
जानकारी के लिए बता दें साल 2020 में 20 जनवरी को जेपी नड्डा को सर्वसम्मति के साथ भाजपा का अध्यक्ष बनाया गया था। वहीं बीजेपी के अनुसार जेपी नड्डा ने अपने कार्यकाल के दौरान बेहतरीन काम किया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *