क्यों चंद्रशेखर राव बोले ऐसा ही चलता रहा तो भारत मे दिखेगा तालिबान और अफगानिस्तान

admin
By admin
1 Min Read

देश- विपक्ष बीजेपी पर हमलावर है। बीजेपी की नीतियों से लोग परेशान हैं। विपक्ष का दावा है बीजेपी ने देश को हिंसा की आग में झोंक दिया है और इनके सत्ता में आते ही देश में हिन्दू मुस्लिम विवाद बढ़ गया है।
वहीं अब तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा- यदि भाजपा इसी तरह लोगों को बांटती रही। तो देश मे जल्द ही तालिबान और अफगानिस्तान देंखने को मिलेगा।
उन्होंने अपने सम्बोधन के दौरान कहा, यदि हम ऐसे ही धार्मिक मतभेद बढाते रहे। हिंसा को हवा देते रहे और मानवता का कत्ल करते रहे। तो देश की स्थिति बदल जाएगी। 
हमें भारत मे तालिबान और अफगानिस्तान जैसी स्थिति देंखने को मिलेंगी। उन्होंने आगे कहा, देश की प्रगति के लिए शांति, एकता और अपनापन आवश्यक है। इस भाव के बिना देश आगे नहीं बढ़ सकता है।
बता दें केसीआर महबूबाबाद जिले में भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) पार्टी कार्यालय और एकीकृत जिला कार्यालय परिसर के उद्घाटन के बाद एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *