World Hindi Day 2023:- जानें कब पहली बार मनाया गया था विश्व हिंदी दिवस

admin
By admin
2 Min Read

World Hindi Day 2023: – प्रतिवर्ष 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस मनाया जाता है। हिंदी भाषा को वैश्विक स्तर पर सम्मान दिलाने के उद्देश्य से हिंदी दिवस मनाया जाता है। जानकारों का कहना है कि पूरे विश्व भर में हिंदी का उपयोग करने वाले लोग मौजूद हैं। हिंदी के बढ़ते उपयोग से हिंदी अब वैश्विक स्तर पर अपनी जगह बना चुकी है। वहीं यह एक ऐसी भाषा है जिसे ह्रदय की भाषा के नाम से जाना जाता है।
विश्व हिंदी दिवस को मनाने की शुरुआत 10 जनवरी 1975 से हुई, जब पहली बार महाराष्ट्र के नागपुर में पहला विश्व हिंदी दिवस सम्मेलन आयोजित किया गया। इस सम्मेलन में 30 देशों के 122 प्रतिनिधि शामिल हुए थे। बाद में यूरोपियन देश नॉर्वे में स्थित भारतीय दूतावास ने पहली बार विश्व हिंदी दिवस का पर्व मनाया। वहीं भारत में राष्ट्रीय हिंदी दिवस 14 जनवरी को मनाया जाता है।
हिंदी एक ऐसी भाषा है जिसे सम्मान जनक भाषा के नाम से जाना जाता है। कहते हैं हिंदी प्रेम का स्वरूप है इसके माध्यम से आप लोगों को जोड़ते हैं और बेहतर तालमेल बिठा कर दिलों का रिश्ता बनाते हैं। वहीं हिंदी भाषा को राष्ट्रीय भाषा का दर्जा दिलाने के लिये केंद्र सरकार लगातार प्रयास कर रही है। कई जगहों पर हिंदी भाषा मे मेडिकल की पढ़ाई करवाई जा रही है और जगह जगह पर हिंदी भाषा का व्यापक प्रचार प्रसार किया जा रहा है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *