राहुल की टी शर्ट विवाद के बीच अब शर्ट लैस बच्चे की फोटो चर्चा में

admin
By admin
3 Min Read

डेस्क। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की एक तस्वीर को लेकर लगातार कांग्रेस पर हमले जारी है। अब एक और ऐसी ही तस्वीर को लेकर अब बीजेपी नेता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा ने राहुल गांधी पर निशाना भी साधा है।
बता दें राहुल गांधी अपनी भारत जोड़ो यात्रा के दौरान एक तस्वीर में एक बच्चे के साथ दिखाई दे रहे हैं। वहीं इस तस्वीर में बच्चा केवल एक लुंगी जैसे पैंट और जनेऊ में दिखाईं दे रहा है। वहीं इसी को लेकर तेजिंदर पाल सिंह बग्गा ने राहुल गांधी पर निशाना भी साधा है। आपको बता दें कि दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में इन दिनों पारा लगातार 4 दिनों से 3 डिग्री तक लुढ़क भी रहा है।
तेजिंदर पाल बग्गा ने क्या ट्वीट किया है
दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में भीषण शीतलहर चल रही है। दिल्ली, पंजाब, उत्तर प्रदेश और हरियाणा में लगातार पारा 5 डिग्री के नीचे जाता दिखाईं दे रहा है। ऐसे में जब कांग्रेस की भारत जोड़ो की एक तस्वीर सामने आती है जिसमें राहुल गांधी के साथ एक बच्चा केवल बिना कपड़ों में (केवल एक लुंगी पहने हुए) यात्रा में साथ दिखता है तो वहीं बीजेपी ने राहुल पर निशाना साधने का मौका भी नहीं गंवाया।
बता दें भारतीय जनता युवा मोर्चा के महासचिव तेजिंदर पाल सिंह बग्गा ने उस तस्वीर को ट्वीट करके लिखा है, “4 डिग्री तापमान में राजनीति के लिए एक बच्चे को कपड़े उतार के घुमाना एक बेशर्म ही कर सकता हैं।”
जानकारी के लिए बता दें कि कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ हरियाणा में अपने दूसरे चरण के पहले दिन शुक्रवार सुबह पानीपत से फिर से शुरू हो गईं हैं। राहुल गांधी की अगुवाई वाली इस यात्रा ने उत्तर प्रदेश से गुरुवार शाम को हरियाणा में फिर से प्रवेश किया है। और इसी दौरान गांधी को पदयात्रा के दौरान एक बच्चे का हाथ पकड़कर चलते हुए देखा गया। साथ ही राहुल गांधी को कड़ाके की ठंड में फिर से सफेद रंग की टी-शर्ट पहने हुए देखा गया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *