क्या बिहार में वापसी करने को तैयार है बीजेपी सरकार

admin
By admin
2 Min Read

राजनीति- बिहार के राजनीतिक गलियारों में इस समय हलचल मची हुई है। नीतीश कुमार ने बीजेपी का साथ छोड़कर आरजेडी के साथ मिलकर नई सरकार बनाई है। वहीं जनता के पास इस बार दोनो दलों को समझने का मौका आ गया है।
एनडीए गठबंधन के साथ जहां बिहार की आवाम राज काज देख चुकी है। वहीं अब नीतीश और तेजस्वी के साथ से बिहार में होने वाले दावों पर बदलवा देखना बाकी है।
लेकिन इस सबके बीच भाजपा बार बार यह दावा कर रही है कि इस बार बिहार में बीजेपी की वापसी होगी। जेपी नड्डा ने नीतिश पर हमला बोलते हुए स्पष्ट किया है कि उन्होंने बिहार को जंगलराज की ओर धकेल दिया है। 
जनता सब देख रही है। इस बार बिहार की जनता मोदी जी के नेतृत्व में बिहार को विकास के हाथ सौंपने को तैयार है। इस बार बिहार में विशुद्ध रूप से भाजपा की जीत का डंका बजेगा।
नड्डा का यह दावा कितना सत्य होगा यह तो साल 2025 में पता चल जाएगा। लेकिन राजनीतिज्ञ विशेषज्ञ का कहना है कि उन्होंने यह बात ऐसे ही हवा में नहीं कही है। उन्हें यह मालूम है कि जनता इस बार भाजपा की ओर झुकाव दिखा रहा है। 
बीते चुनाव में भाजपा पर से लोग गुस्सा थे तो उन्होंने बीजेपी के विरोध में मतदान किया था। लेकिन इस बार नीतीश कुमार ने जनता को यह सन्देश दिया है कि अब परिवर्तन का समय आ गया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *