एयरपोर्ट पर अंडरगार्मेंट्स में मुझे खड़ा कर दिया गया, सब मुझे ऐसे देख रहे थे: बेंगलुरु एयरपोर्ट पर महिला के उतरवाए गए कपड़े

admin
By admin
3 Min Read

डेस्क। बेंगलुरु एयरपोर्ट पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कृष्णा गढ़वी नाम की महिला ने गंभीर आरोप लगाया है। बता दें गढ़वी ने एक ट्वीट में बताया है कि बेंगलुरु एयरपोर्ट पर सुरक्षा जांच के दौरान मुझसे शर्ट उतारने को बोला गया।और सुरक्षा चौकी पर सिर्फ अंडर गार्मेंट्स पहनकर खड़ा रहना बहुत ही अपमानजनक है और जिस तरह लोग देख रहे थे वैसी अटेंशन तो कोई महिला नहीं ही चाहेगी। आगे उन्होंने पूछा बेंगलुरु एयरपोर्ट आपको एक महिला को स्ट्रिप करने की क्या जरूरत पड़ गई।
महिला के इस ट्वीट पर बेंगलुरु एयरपोर्ट की ओर से रिप्लाई भी दिया गया है। एयरपोर्ट ने अपने रिप्लाई में लिखा- नमस्ते कृष्णा , हमें आपको हुई परेशानी के लिए गहरा खेद है और ऐसा नहीं भी होना चाहिए था। हमने इस मसले को अपनी संचालन टीम के सामने रखा है और इसे CISF (केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल) द्वारा प्रबंधित सुरक्षा टीम को भी भेज दिया गया है। इस मामले में अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।
क्या आप जानते है कि बीते साल मार्च में असम के गोवाहाटी एयरपोर्ट से ऐसा ही एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जिसमें यह आरोप है कि यहां CISF की एक महिला जवान ने एयरपोर्ट पर व्हील चेयर से आने वाली एक 80 साल की महिला जिसका हिप इम्प्लांट हुआ था उसकी कथित रूप से पट्टी हटाकर तलाशी ली थी साथ ही इस मामले में बाद में CISF ने महिला जवान को सस्पेंड कर दिया था। बता दें महिला अपनी पोती के साथ गुवाहाटी एयरपोर्ट पहुंची थी और उसे दिल्ली के लिए फ्लाइट पकड़नी थी साथ ही इस घटना के बाद गुवाहाटी समेत देश के सभी एयरपोर्ट की सुरक्षा करने वाली सीआईएसएफ ने ट्वीट कर कहा कि यात्री की सुरक्षा और सम्मान दोनों ही जरूरी है।
पीड़िता महिला की बेटी ने सीआईएसएफ को टैग कर ट्वीट किया था कि मेरी 80 साल की बूढ़ी मां की एयरपोर्ट सिक्योरिटी के दौरान पट्टी हटाई गई और सुरक्षाकर्मी उनके हिप इम्प्लांट का सबूत चाहते थे, इसलिए उन्हें कपड़े उतारने को मजबूर भी होना पड़ा। आगे उन्होंने लिखा था, क्या हम सीनियर सिटीजन के साथ इस तरह का व्यवहार करते हैं?

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *