देश- देश मे बीजेपी और कांग्रेस के मध्य बयान बाजी का युद्ध जारी है। भाजपा की नीतियों पर कांग्रेस आय दिन कटाक्ष करते नजर आती है। वहीं अब प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना को लेकर कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने भाजपा पर निशाना साधा है।
उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना को खत्म कर दिया गया है। इस योजना के तहत 81 करोड़ लोगों को मिलने वाले अनाज में 50 प्रतिशत की कटौती हो गई है। बीते दो साल से देश के गरीबों को 10 किलो राशन मिल रहा था। लेकिन अब यह राशन महज 5 किलोग्राम मिलेगा।
उन्होंने यह भी कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह निर्णय बिना चर्चा के लिया है। इसपर उन्होंने न तो राज्य सरकार से बात की और न ही इस विषय पर उन्होंने संसद में चर्चा की है। गरीब कल्याण योजना को बन्द करने से मोदी सरकार लाभान्वित होगी। लेकिन गरीबों को इसकी हानि झेलनी पड़ेगी। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कानून का विरोध करने वाले मुख्यमंत्री मोदी अब स्वयं को गरीब हितैषी दिखाना चाहते हैं।
