क्यों अपने सैनिकों को रूस को लेकर वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की ने किया चौकन्ना

admin
By admin
1 Min Read

विदेश- रूस युक्रेन युद्ध को एक साल पूर्ण हो गया है। लेकिन युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा है। रूस ने युक्रेन पर मिशाइल हमला तेज कर दिया है। तो युक्रेन भी रूस को जवाब देने के लिए मैदान में डटा खड़ा है। 
वहीं अब इस परिपेक्ष्य में युक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की ने कहा, जो युक्रेन के लोग आसमान ताक रहे हैं उन्हें और सतर्क होने की आवश्यकता है।
रूस हमारा मनोबल तोड़ने के लिए हर सम्भव प्रयास कर रहा है। रूस की ओर से लम्बे समय के लिए ड्रोन आक्रमण हमपर किया जा रहा है। खुफिया एजेंसियों से जानकारी मिली है कि रूस ईरानी ड्रोन शाहेद ड्रोन का इस्तेमाल हमपर हमला करने के उद्देश्य से करेगा। 
बता दें यूक्रेन के राष्ट्रपति ने यह बयान तब दिया है जब डोनबास क्षेत्र में सैकड़ों रूसी सैनिकों को मारने का दावा किया है। वहीं रूस भी इस बात को स्वीकार कर चुका है कि इस हमले में उसने अपने 60 सैनिकों की जान गवाई है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *