क्यों नीतीश बोले नए राष्ट्रपति ने देश के लिए क्या किया है

admin
By admin
2 Min Read

राजनीति– नीतीश कुमार बीते कई दिनों से आरएसएस और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों पर सवाल उठाते नजर आए हैं। वहीं आज उन्होंने एक बार पुनः आरएसएस और पीएम को घेरे में लेते हुए कहा, नए भारत के नए पिता ने भारत के लिए क्या किया है।
नीतीश बोले- नए पिता ( प्रधानमंत्री ) का स्वतंत्रता की लड़ाई से कोई ताल्लुक नहीं है न ही आरएसएस ने स्वतंत्रता संग्राम में कोई योगदान दिया। मैंने नए भारत के नए पिता वाला बयान पढ़ा। तो नए भारत के नए पिता ने देश के लिए क्या किया है।
वह यहीं नहीं रुके उन्होंने केंद्र सरकार पर आरोप मढ़ा कि यह सिर्फ विज्ञापन करने में व्यस्त हैं और लोगों के मध्य एक तरफा चीजों का प्रस्तुतीकरण कर रहे हैं। उनके पास विज्ञापन के अलावा कुछ नहीं है। 
उन्होंने आगे यह भी सन्देश दिया है कि वह 5 जनवरी से लोगों की समस्या सुनेंगे और राज्य के अलग अलग इलाकों का दौरा करेंगे और लोगों से उनके बीच जाकर उनकी परेशानी जानने का प्रयास करेंगे।
जानकारी के लिए बता दें नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज उन्होंने देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस के उस बयान को इंगित करते हुए कसा है। जिसमे उन्होंने कहा, मेरा मानना है कि महात्मा गांधी भारत के राष्ट्रपिता हैं और नरेंद्र मोदी नए भारत के राष्ट्रपिता है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *