जाने मकर संक्रांति का शुभ मुहूर्त

admin
By admin
2 Min Read

देश– साल 2022 खत्म होने वाला है और लोगों को साल 2023 का बेसब्री से इंतजार है। लोग इस उम्मीद में हैं कि नया साल उनके लिए कई नई उम्मीदें लेकर आएगा। वही साल के पहले महीने से ही हिंदुओ के प्रमुख पर्व का आगाज हो जाएगा।
जनवरी माह में हिंदूओ का प्रमुख पर्व मकर संक्रांति मनाया जाएगा। लेकिन लोगों के मन मे यह सवाल उठ रहा है कि आखिर मकर संक्रांति का त्यौहार 14 जनवरी को मनाया जाएगा या 15 जनवरी को।
हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करने पर मकर संक्रांति का त्योहार मनाया जाता है। पंचांग के मुताबिक इस बार मकर संक्रांति का त्यौहार 14 और 15 जनवरी दोनों दिन मनाया जाएगा।
14 जनवरी को मकर संक्रांति 08 बजकर 20 मिनट पर मकर राशइ में प्रवेश कर जाएंगे। 15 जनवरी को सुबह 06 बजकर 48 मिनट से शुरू होगा और समापन शाम 05 बजकर 41 मिनट पर होगा। ज्योतिष के मुताबिक फलदायी मकर संक्रांति इस बार 15 जनवरी को मनाई जाएगी।

जाने क्या है मकर संक्रांति-

मकर संक्रांति को अलग अलग जगहों पर लोग अलग अलग नाम से जानते हैं। इसे खिचड़ी सूर्य उत्तरायण, लोहड़ी, बिहू और पोंगल कहा जाता है। यह स्नान, दान और पूजा अर्चना का पर्व कहा जाता है। कहते हैं मकर संक्रांति से हिन्दू धर्म मे पुनः सभी मांगलिक कार्य शुरू हो जाते हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *