राहुल को मिल रहा खूब प्यार, भारत जोड़ो यात्रा पर युवा लुटा रहे हैं अपना दुलार

admin
By admin
2 Min Read

राजनीति- राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही भारत जोड़ो यात्रा अब तक तीन हजार किलोमीटर की यात्रा तय कर चुकी है। इस यात्रा ने राहुल गांधी को गांव गांव तक पहुंचा दिया है। लोग उन्हें व्यक्तिगत तौर पर जानने लगे हैं। आज उनकी छवि एक गम्भीर नेता के रूप में उभर रही है। 
वहीं आज कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा बदरपुर बॉर्डर से दिल्ली में प्रवेश कर गई है। सूत्रों के मुताबिक राहुल गांधी का काफिला इंडिया गेट से होकर गुजरेगा। दिल्ली के सात संसदीय क्षेत्रों में अलग-अलग पड़ाव होंगे। यात्रा में पार्टी के आला नेताओं, कलाकार, खिलाड़ियों, युवाओं के साथ सभी वर्ग और समुदाय के लोग और पार्टी के हजारों कार्यकर्ता भी शामिल होंगे।
राहुल गांधी के समर्थन में लोग बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं। दिल्ली के ऑटो रिक्शा एसोसिएशन के लोग सुबह से ही भारत जोड़ो यात्रा का हिस्सा बन चुके हैं। इन लोगों का दावा है कि राहुल गांधी हमारी उम्मीद हैं वह हमारी प्रत्येक समस्या को हल करेंगे। वहीं कांग्रेस नेताओं समेत जो युवा भारत जोड़ो यात्रा का हिस्सा बन रहे हैं उनसे यह स्पष्ट है कि आगामी समय मे राहुल गांधी एक बेहतर नेता के रूप में उभर कर सामने आएंगे।
वहीं राहुल गांधी का कहना है कि भारत जोड़ो यात्रा प्रेम बांट रही है। इस यात्रा में मतभेद या नफ़रत नहीं है। यदि कोई गिरता है तो यह यात्रा लोगों को उठाती है। लोग एक दूसरे का साथ दे रहे हैं। वहीं इस यात्रा के माध्यम से हम लोगों के मन मे पनपी नफरत को खत्म करने में अहम भूमिका निभा रहे हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *