प्रॉब्लम बिकिनी से नहीं भगवा बिकिनी से है, लोगों का दिमाग बन्द हो गया है

admin
By admin
1 Min Read

मनोरंजन– बीते कई दिनों से पठान फ़िल्म सुर्खियों में है। लोग दीपिका पादुकोण द्वारा भगवा रंग का कपड़ा पहनने जाने को लेकर फ़िल्म को बायकॉट कर रहे हैं। 
सोशल मीडिया पर शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण को लेकर आपत्तिजनक बातें की जा रही हैं। कोई शाहरुख खान को जान से मारने की धमकी दे रहा है। तो कोई दीपिका पादुकोण को लेकर अपशब्द बोल रहा है। लोगों के इन बयानों पर सरकार मौन धारण किए हुए हैं।
वहीं अब पठान फ़िल्म की कॉन्ट्रोवर्सी पर दिग्गज अभिनेत्री आशा पारेख ने अपना मत रखते हुए कहा है कि यह गलत है। यदि किसी एक्ट्रेस ने ऑरेंज रंग की ड्रेस पहन ली या ऐसा नाम रख दिया। तो उसे बैन करदो। 
इससे हमारी इंडस्ट्री बन्द होती जा रही है। सवाल बिकिनी पर नहीं था। यहां तो सवाल भगवा रंग की बिकिनी का था। सबका दिमाग बन्द होता जा रहा है और लोग अब छोटी सोच के होते जा रहे हैं। यह वास्तव में काफी गलत है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *