सीनियर सिटीजन को मिला भारतीय रेलवे की ओर से बड़ा तोहफा

admin
By admin
2 Min Read

डेस्क। Indian Railway Concession For Senior Citizen: ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है वहीं सीनियर सिटीजन्स (senior citizens) को मिलने वाली छूट को लेकर रेलमंत्री Ashwini Vaishnaw ने बड़ी जानकारी भी दी है।
रेलवे वरिष्ठ नागरिकों को मिलने वाली छूट (Railway Concession to Senior Citizen) को बहाल करने की तैयारी में लगा हुआ है। वहीं इसके साथ ही पात्रता मानदंड में भी बदलाव को लेकर बात जारी है।
बदल जाएगी आयु की सीमा 
मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार रेलवे बोर्ड सीनियर सिटीजन्स के लिए आयु सीमा में बदलाव करने की योजना भी बना रहा है वहीं इसके अलावा टिकट पर मिल रही रियायतों को सिर्फ कुछ कैटेगिरी तक ही सीमित भी रखा जाएगा और वहीं, पहले की बात करें तो पहले सभी कैटेगिरी के लोगों को isme रियायतें मिलती थीं। 
जल्द बनेगा नियम
रेलवे बोर्ड ने यह बताया कि वह वरिष्ठ नागरिकों को रियायत देने का प्लान बना रही है, जिसमें वरिष्ठ नागरिकों के लिए सब्सिडी बरकरार रखते हुए इन रियायतों की लागत को कम करने का विचार भी किया जा रहा है। फिलहाल अभी तक किसी भी नियम और शर्त को निर्धारित नहीं किया गया है।
53 फीसदी का मिलता है डिस्काउंट
रेल मंत्रालय (Ministry Of Railways) की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, ट्रेन में सफर करने वाले सभी नागरिकों को किराए पर औसतन 53 फीसदी का डिस्काउंट दिया जाता है वहीं इसके साथ ही दिव्यांगजनों, स्टूडेंट्स और मरीजों को इस छूट के अलावा कई तरह की रियायतें भी मिलती हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *