गरुण पुराण: रोज सुबह करो ये काम, घर आएगी सुख समृद्धि

admin
By admin
3 Min Read

डेस्क। गरुण पुराण में कई ऐसी बातें बताई गई है जिनको करने से जीवन पर सकारात्मक प्रभाव पड़ते है। वहीं यह भी बताया गया है कि किन कार्यो को करने से जीवन पर प्रतिकूल और बुरा प्रभाव पड़ता है।

तो आइए जानते हैं कि गरुड़ पुराण के अनुसार किन कार्यो को रोज सुबह करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है। साथ ही घर में सुख-समृद्धि भी बनी रहती है।

रोजाना कैसे करें कुल देवता की पूजा

किसी के भी कुल देवता के रुष्ट होने पर कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। गरुड़ पुराण के अनुसार नियमित रूप से कुल देवता या कुल देवी की पूजा हमें करनी चाहिए। इससे घर में खुशहाली बनी रहने के साथ ही आर्थिक समृद्धि भी आती है।

भोजन ग्रहण करने से पहले याद से करें ये काम

गरुड़ पुराण में भोजन ग्रहण करने के भी नियम पर बात की गई हैं। भोजन ग्रहण करने से पहले भगवान और कुल देवता को भोग जरूर लगाना चाहिए। इसके बाद ही भोजन को ग्रहण करें। मान्यता यह भी है कि ऐसा करने से मां अन्नपूर्णा की कृपा आप के ऊपर बनी रहती है और घर में कभी भी अन्न की कमी नहीं होती।

रसोई की भी करें पूजा

हिंदू धर्म में रसोई को बहुत ही पवित्र बताया गया है। वहीं पुराण में खाना बनाने से पहले रसोई की पूजा करने का प्रावधान बताया गया है और खाना बनने के बाद सबसे पहले रसोई को भोग भी लगाएं। इससे मां लक्ष्मी के पसन्न होने की मान्यता है। साथ ही ऐसा करने से उनकी कृपा से आर्थिक समृद्धि भी आती है।

नियमित रूप से करें पूजा अर्चना 

सभी को नियमित रूप से देवी-देवताओं की पूजा करनी चाहिए और धार्मिक ग्रंथो का पाठ भी करना चाहिए। इससे ज्ञान की प्राप्ति होने के साथ ही सकारात्मक ऊर्जा भी मिलती है। इससे जीवन में कई कठिनाइयों के भी कम होने की मान्यता है। 

गाय को जरुर खिलाए खाना 

गरुड़ पुराण के अनुसार रोजाना कुछ न कुछ अन्न दान जरुर करना चाहिए। वहीं गाय और जरूरतमंद लोगों को खाना भी खिलाना चाहिए। साथ ही गरीबों की भी मदद करनी चाहिए।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *