तकनीकी– अगर आप कार के शौकीन हैं और मारुती सुजुकी पर सबसे अधिक भरोसा जताते है। व अब यह मन बना चुके हैं कि इस नए साल पर आप मारुति सुजुकी की कार अपने घर लाएंगे। तो आज की खबर आपके लिए बुरी साबित होगी। क्योंकि नए साल पर मारुति सुजुकी की कार के दाम में बढ़ोतरी होगी।
मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड (Maruti Suzuki India Limited) के मुताबिक- कम्पनी ने यह निर्णय लिया है कि वह अपनी कारों की कीमतों में नए साल पर इजाफा करेगी। अलग अलग मॉडल की कार में अलग अलग दाम बढ़ाए जाएंगे।
कम्पनी ने ऐसा देश मे बढ़ती महंगाई को ध्यान में रखते हुए किया है। क्योंकि महंगाई की वजह से पुराने दामो पर कार की बिक्री पर मुनाफा कमाना मुश्किल हो रहा है। हमने यह निर्णय कारों के निर्माण में लग रही लागत को ध्यान देते हुए लिया है। महंगाई के कारण चीजों के दामो में उछाल आया है और अब कार निर्माण में अधिक लागत लगती है।
