हेयरफॉल से हैं परेशान तो डाइट में शामिल करें यह चीजें

admin
By admin
2 Min Read

हेल्थ– आज हम अपने खाने पीने पर कुछ खास ध्यान नहीं देते हैं। इसके कारण सबसे ज्यादा अगर कुछ प्रभावित होता है तो वह है हमारा स्वास्थ्य। वही आजकल हमने देखा है हर कोई अपने बालों की ग्रोथ को लेकर परेशान हैं। 
वही आज हम आपको आपकी डाइट में शामिल करने के लिए कुछ ऐसी चीजों के नाम बताने जा रहे हैं। जिनके रोजाना उपयोग से आपको हेयरफॉल की समस्या से निजात मिल जाएगा।

तो आइए जानते हैं-

गाजर-
सर्दी का सीजन चल रहा है। इस मैसम में मार्केट में ताजी गाजर मिल रही है। वही अगर आप रोजाना डाइट में गाजर लेते हैं तो यह आपके स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद साबित होगी। क्योंकि गाजर में विटामिन A, विटामिन C, विटामिन K पाया जाता है। जो हमारी इम्युनिटी मजबूत करता है। इसके साथ ही इसके सेवन से हेयरफॉल की समस्या से निजात मिलता है।

पालक-

पालक को रक्त की कमी दूर करने के लिए सबसे कारगर माना जाता है। कहते हैं पालक का रोजाना सेवन करने से शरीर मे होने वाली खून की कमी दूर होती है और हमारी रोगप्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है। क्योंकि इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन A, विटामिन C पाया जाता है। जो हेल्थ के लिए फायदेमंद होता है। वही इसके सेवन से हेयरफॉल की समस्या भी कम होने लगती है।

संतरा-

संतरा में भरपूर मात्रा में विटामिन C पाया जाता है। अगर आप रोजाना संतरा खाते हैं तो इससे आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ेगी और आपका रक्त साफ रहता है। संतरा का सेवन आपको न सिर्फ हेयरफॉल की समस्या से निजात दिलाता है बल्कि इससे स्किन में ग्लो भी आता है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *