सुप्रीम कोर्ट दोहराएगा अपना इतिहास

admin
By admin
1 Min Read

देश– आज एक बार पुनः सुप्रीम कोर्ट अपना इतिहास पुनः दोहराने जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक आज एक बार पुनः देश की सबसे बड़ी अदालत में एक बेंच ऐसी बैठेगी जिंसमे सभी जज महिलाएं होंगी। 
जानकारी के लिए बता दें मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ ने कल बुधवार को जस्टिस हिमा कोहली और जस्टिस बेला एम त्रिवेदी की बेंच गठित की। वही 3 जजों में से एक महिला जज (जस्टिस बी वी नागरत्ना) 2027 में देश की पहली महिला मुख्य न्यायाधीश बनेंगी। 
बताते चलें पहली बार साल 2013 में ऐसा हुआ था। इसके बाद दूसरा मौका साल 2018 में आया। वही अब साल 2022 में पुनः इतिहास दोहराया जा रहा है।
जस्टिस कोहली और जस्टिस बेला एम त्रिवेदी की बेंच के पास 32 मामले लिस्टेड हैं, जिसमें वैवाहिक विवादों से जुड़ी 10 स्थानांतरण याचिकाएं (transfer petitions) और 10 जमानत मामले (bail matters) शामिल हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *