यह भारत नेहरू और गांधी का है, भाजपा का नहीं- महबूबा मुफ्ती

admin
By admin
2 Min Read

देश– पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती अपने बयानों के चलते हमेशा सुर्खियों में बनी रहती है। अभी हाल ही में उन्होंने उन्होंने से अपील की है कि वह जम्मू कश्मीर निकाय और विधानसभा चुनाव का हिस्सा बने। क्योंकि यह अपने अधिकारों के लिए लड़ने का सबसे प्रखर हथियार है।
उन्होंने आगे कहा, यह भारत भाजपा का नहीं है। हम इसे भाजपा का नहीं बनने देंगे। वही उन्होंने केंद्र को चेतावनी दी है कि पाकिस्तान के आदिवासी हमलावरों की भांति बर्ताव न करे। जिस भारत का हम हिस्सा है वह भाजपा का नहीं है। वह नेहरू का है। वह गांधी का है। वह अबुल कलाम साहब का है।
उन्होंने राहुल गांधी का जिक्र किया। वह भारत की एकता के लिए पूरे भारत का भ्रमण कर रहे हैं। वह हिन्दू मुस्लिम एकता के लिए संघर्ष कर रहे हैं। यह भारत तुषार गांधी का भी है।
हमने भारत के साथ दिल का रिश्ता बनाया। हम संविधान के अनुयायी है। लेकिन आपने( भाजपा) हमारे मूल्यों के साथ खिलवाड़ किया। आपने पूरे राज्य को बर्बाद कर दिया। यह नहीं चलेगा।
वह कश्मीर के भारत विलय की बात कर रहे हैं। लेकिन कश्मीर उस भारत का हिस्सा था। जिसे (जवाहरलाल) नेहरू और (महात्मा) गांधी ने मिलकर बनाया, वह भारत जहां हिंदू-मुस्लिम एकता है, धर्मनिरपेक्षता एवं लोगों के अधिकार हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *