अमित शाह पर ओवैसी ने लगाए आरोप

admin
By admin
1 Min Read

राजनीति: एआईएमआईएम प्रमुख असुद्दीन ओवैसी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधा है। उन्होंने अहमदाबाद के जुहापुरा में अपने सम्बोधन में कहा, आज एमपी साहब ने कहा, साल 2002 में उन्होंने सबको सबक सिखाया था। उनकी वजह से गुजरात मे अमन है।
मैं गृह मंत्री साहब से कहना चाहूंगा आपने जो 2002 में लोगों को सबक सिखाया। वह सबक यह था कि बिलकिस बानों के रिपोस्ट बाहर हैं।आपने जो सबक सिखाया वह यह था कि बिलकिस की तीन साल की बेटी को उसकी मां के सामने कत्ल करने वालों को आप छोड़ेंगे।
आपने जो सबक सिखाया वह यह था कि बिलकिस की मां को रेप करके कत्ल करने वालों को छोड़ दिया जाएगा। अहसान जाफरी का कत्ल किया जाएगा, वो सबक आपने सिखाया। कौन कौन सा सबक आपका याद रखेंगे अमित शाह साहब बता दीजिए।
उन्होंने आगे कहा, सबक वही से मजबूत होता है जब आप कानून की बात करते हैं। मजलूमों को इंसाफ दिलाते हैं। लेकिन आप सत्ता के नशे में चूर है। वह बोल रहे हैं सबको उन्हो5सबक सिखाया। उन्हें पता होना चाहिए सत्ता का नाश किसी का भी नहीं टिक पाता है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *