श्रद्धा को सिगरेट से दागता था आफ़ताब लेकिन उसने उसे दिया मौका

admin
By admin
1 Min Read

देश:- दिल्ली के महरौली इलाके में श्रद्धा वालकर मर्डर केस में रोज एक नया खुलासा हो रहा है और आफ़ताब की क्रूरता से पर्दा उठ रहा है। आफ़ताब ने श्रद्धा के 35 टुकड़े करने से पहले उसे कई अलग अलग तरह से प्रताड़ित किया। वही अब खुलासा हुआ है कि वह श्रद्धा को सिगरेट से दागता था। लेकिन श्रद्धा आफ़ताब को दूसरा मौके देने की वजह से पुलिस के पास जाने से बचती थी।
श्रद्धा के दोस्त रजत शुक्ला ने बताया, आफ़ताब उसे काफी प्रताड़ित करता था। वह उसे सिगरेट से दागता था। लेकिन श्रद्धा उसे दूसरा मौका देना चाहती थी। साल 2021 में उसने अपनी सहेलियों से यह बात साझा की थी। जब हमने सुना तो हमे तकलीफ हुई। 
हम लोग आफ़ताब के पास गए थे। हमने उसे धमकी दी थी कि अगर वह उसके साथ दुर्व्यवहार करेगा या उसे प्रताड़ित करेगा तो हम उसकी तहरीर दर्ज करवा देंगे। लेकिन उस समय श्रद्धा ने उसका समर्थन किया उसे एक और मौका देने को कहा, ओर आज उसकी जान चली गई है। बता दें आफ़ताब को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और उससे पूंछताछ जारी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *