SIM cards will be closed: सरकार के निर्देश अनुसार चौबीस घंटे के लिए बंद होंगे सभी सिम

admin
By admin
2 Min Read

डेस्क। SIM cards will be closed । सोशल मीडिया में हर दिन कई तरह के मैसेज वायरल हो रहे है। वहीं इनमें से कुछ मैसेज फर्जी भी होते है जिन पर विश्वास करना बहुत ही घातक साबित हो सकता है। ऐसा ही एक मैसेज इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि सरकार के नए नियम के अनुसार 24 घंटे के लिए सभी सिम कार्ड बंद कर दिए हैं
All SIM cards will be closed वाले इस वायरल मैसेज में दावा किया जा रहा है कि सरकार के नए नियम के अनुसार 24 घंटे के लिए सभी सिम कार्ड बंद रहने वाले हैं। सरकार ने देश में नए नियम भी लागू किए है।
इस कड़ी में पोस्ट के वायरल होने के बाद सरकार की तरफ से पीआईबी ने इसका फैक्ट भी चेक किया है। पीआईबी फैक्ट चेक ने यह बताया कि यह दावा पूरी तरह से फर्जी है और यह कहा भी जा है कि केवल सिम स्वाप/रिप्लेस करने के लिए जारी किए गए नए सिम कार्ड की #SMS सेवा शुरु के 24 घंटे बंद ही रहती है। निर्देश है कि आप कोई भी संदिग्ध मैसेज फॉरवर्ड न करें
पीआईबी ने लोगों से इस तरह का कोई भी मैसेज आगे फॉरवर्ड नहीं करने की सलाह दी है वहीं जो या तो लुभावने ऑफर दे रहा हो या फिर किसी ऐसी जानकारी को साझा कर रहा हो, जिसे मानना आपके लिए आसान नहीं होगा। बता दें हमेशा ऐसे मैसेज को फॉरवर्ड करने के पहले उसकी सच्चाई आपको जान लेनी चहिए। यदि आपको कोई सोशल मीडिया पोस्ट या मैसेज संदिग्ध लग रहा हो, तो आप इसे पीआईबी के पास फैक्ट चेक के लिए तुरंत भेज भी सकते हैं। इसके लिए आपको इसके नंबर 8799711259 पर या मेल आईडी [email protected] पर जानकारी भेजनी पड़ेगी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *