जाने क्या है चरण स्पर्श करने के लाभ

admin
By admin
2 Min Read

आध्यत्मिक– हिन्दू धर्म मे बनाए गए प्रत्येक नियम के कुछ विशेष लाभ होते हैं। वही जो भी व्यक्ति अपनी परम्पराओ को निभाते हुए हिन्दू धर्म मे बनाए गए नियमो का पालन करता है। उसे जीवन मे किसी भी प्रकार का कष्ट नही झेलना पड़ता।
वही आप सभी ने सामान्य तौर पर यह देखा होगा। कि हिन्दू धर्म मे लोग अपने से बड़ो को सम्मान देने हेतु उनके पैर छूते हैं। लेकिन क्या आपने कभी पैर छूने से होने वाले फायदे पर विचार किया है। अगर नही तो यह खबर आपके लिए काफी मतलब की साबित होगी।
क्योंकि एक व्यक्ति जब किसी के चरण स्पर्श करता है। तो उसे सिर्फ आशीर्वाद नही मिलता बल्कि इसके कई लाभ भी है। तो आइये जानते हैं पैर छूने से होने वाले लाभ के विषय में…

सकारात्मकता- 

जानकारो का कहना है कि अगर कोई व्यक्ति किसी के पैर छूता है। तो उसके मन से नकारात्मक भाव का नाश होता है। व्यक्ति के चरित्र में निखार आता है और उसका मन व्याकुल नही रहता है।

रक्त संचार-

स्वास्थ्य विशेषज्ञ का कहना है कि अगर कोई व्यक्ति अपने से बड़ो के चरण स्पर्श पूर्ण रूप से झुककर करता है। तो उसके पीछे के हिस्से में रक्त संचार बेहतर होता है और व्यक्ति का जीवन बीमारियों से बच जाता है।

दोष-

ज्योतिष के मुताबिक अगर किसी व्यक्ति के जीवन मे नवग्रहों का दोष है। तो अपने बुजुर्गों के चरण स्पर्श करने से यह दोष दूर हो जाता है। आपको सकारात्मकता मिलती है और जीवन बेहतर रहता है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *