सावरकर बने कांग्रेस की समस्या मिली शिवसेना से धमकी

admin
By admin
1 Min Read

देश– वीर सावरकर को लेकर दिए बयान पर राहुल गांधी आलोचनाओ से घिर गए हैं। बीजेपी ने राहुल को लताड़ लगाई है। वही कांग्रेस की सहयोगी पार्टी शिवसेना ने भी उनके बयान पर नाराजगी जाहिर की है।
संजय राउत ने राहुल के बयान पर गुस्सा जाहिर करते हुए उन्हें सींधे चेतावनी दी है कि शिवसेना और कांग्रेस के मध्य जो गठबंधन हुआ है वह टूट सकता है।
उन्होंने कहा, कांग्रेस नेता ने सावरकर को लेकर जो बयान दिया है उंसे4शिवसेना और महाराष्ट्र के लोग बिल्कुल नही स्वीकार करेंगे। वही उनका यह बयान ऐसा है कि महाराष्ट्र कांग्रेस के लोग भी इसे स्वीकार नही करेंगे।
बता दें राहुल गांधी ने सावरकर को लेकर बीजेपी और आरएसएस पर टिप्पणी की थी। जिसके बाद वह विवादों में घिरे हुए हैं। उन्होंने कहा था कि एक ओर बिरसा मुंडा जैसी महान शख्सियत हैं, जो अंग्रेज़ों के सामने झुकी नहीं और दूसरी ओर सावरकर हैं, जो अंग्रेज़ों से माफ़ी मांग रहे थे.

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *