विदेश– पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा है कि मुझपर दोबारा जानलेवा हमला हो सकता है। मेरी जान को खतरा है। लोग मुझे खड़ा होते हुए नही देखना चाहते हैं। क्योंकि उन्हें डर है की इमरान पुनः पाकिस्तान में हुंकार न भर दे।
जानकारी के लिए बता दें पाकिस्तान के वज़ीराबाद में इमरान ख़ान की पार्टी पीटीआई के लॉन्ग मार्च के दौरान एक शख़्स ने उन पर जानलेवा हमला किया था। हमले में इमरान ख़ान के पैर में गोली लगी थी. वहीं, उनकी पार्टी के एक कार्यकर्ता की मौत हो गयी थी.
इसके बाद इमरान ख़ान और उनकी पार्टी ने इस हमले के लिए पाकिस्तान के मौजूदा प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़, गृह मंत्री राणा सनाउल्लाह और पाकिस्तानी सेना के एक मौजूदा जनरल को ज़िम्मेदार ठहराया है.
