दुल्हन निकली किन्नर, सच आया सामने तो जेवर नगदी लेकर फरार

admin
By admin
2 Min Read

डेस्क। एटा के रहने वाले एक युवक को शादी के बाद दुल्हन का एक ऐसा सच पता चला जिससे उसके होश ही उड़ गए। इसके अलावा सच्चाई सामने आने पर दुल्हन नकदी और जेवर लेकर फरार भी हो गई। दरअसल, युवक ने जिससे शादी की थी, वह लड़़की नहीं बल्कि किन्नर निकला।
कस्बा धुमरी निवासी एक युवक मई महीन में दिल्ली से शादी कर दुल्हन को लेकर घर लाया। जब वह घर आई तो सभी खुश थे। 
बाद में ये पता चला दुल्हन किन्नर है, यह राज खुलने पर किन्नर नकदी और आभूषण लेकर भाग गई। अब युवक ने उसपर मुकदमा भी दर्ज कराया है। युवक की तहरीर पर थाना जैथरा में आरोपी एकाग्रता, उसके पिता, मां और बहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया गया है। आरोपी दिल्ली का रहने वाला हैं। युवक का यह कहना है कि उसकी शादी तीन मई 2022 को हुई थी और चार मई को एकाग्रता दुल्हन बनकर घर आई थी। 
एकाग्रता का रंग-रूप देख युवक और परिवार के लोग काफी खुश थे, पर बाद में पता चला कि वह एक किन्नर है। युवक का कहना है कि कुछ दिनों बाद एकाग्रता ने अपने पिता, मां और बहन को बुला लिया और घर से नकदी व करीब 11 लाख रुपये के आभूषण लेकर भाग गई। 
वह ससुराल भी गया पर रकम वापस करने के बजाय उसे हत्या करने की धमकी दी गई। प्रभारी निरीक्षक रामेंद्र शुक्ला ने यह बताया कि तहरीर के आधार पर चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं मामले की जांच जारी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *