Children’s Day: – जाने क्यों मनाया जाता है Children’s Day

admin
By admin
1 Min Read

देश– आज पूरा देश बाल दिवस मना रहा है। बाल दिवस हर साल 14 नवंबर को मनाया जाता है। क्योंकि इस दिन पंडित जवाहर लाल नेहरू का जन्मदिन होता है। लोग इस दिन चाचा नेहरू को सम्मान देते हैं और उनकी याद में बच्चो को प्यार और दुलार करते हैं।
पंडित जवाहर लाल नेहरू का जन्म 14 नवम्बर 1889 को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में हुआ था। यह बच्चो से बहुत प्यार करते थे। इनका मानना था कि बच्चे देश का भविष्य होते हैं उनके बिना देश का विकास संभव नही है। जवाहर लाल नेहरू ने शिक्षा के महत्व को लोगो को समझाने हेतु कई बड़े प्रयास किए।
पंडित नेहरू का कहना था कि आज के बच्चे ही कल के भारत का निर्माण करेंगे। हम उन्हें जैसी शिक्षा देगे वह हमें वैसा ही देश देंगे। आज का दिन चिल्ड्रन डे के रूप में मनाया जाता है। इसकी शुरुआत 1956 में की गई थी। 
कहते हैं पंडित जवाहर लाल नेहरू को बच्चो से प्रेम था। इसलिए उनकी मृत्य के बाद यह निर्णय लिया गया कि उनकी जयंती के दिन बाल दिवस मनाया जाएगा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *