पीएम बोले डबल इंजन की सरकार में भारत का हुआ विकास

admin
By admin
1 Min Read

देश– देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज बैंगलुरू में कई परियोजना का शुभारंभ किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बैंगलुरू में कहा, आज दुनिया भर में भारत की पहचान स्टार्टअप के रूप में हुई है। बैंगलुरू की इसमे अहम भूमिका है।
कर्नाटक में सबसे ज्यादा बिजली से चलने वाले संसाधन है। भारत तेजी से विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। आज डबल इंजन सरकार के नेतृत्व में भारत ने नया मुकाम हासिल किया है। 
भारत का तेजी से विकास हो रहा है और वंदे भारत ट्रेन इस बात का सबूत है कि अब भारत रुक रुक कर नही चलता है। उन दिनों को भारत पीछे छोड़ चुका है।
उन्होंने आगे कहा, पहले की सरकारों को लगता है कि उच्च मानक एक जोखिम है। लेकिन हमारी सरकार ने इस सोच पर वार किया। हमने इस सोच को बदल दिया। भारत की आकांक्षा और स्केल भारत की तरक्की है।
आज भारत डिजिटल मार्ग पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। हमारे डिजिटल भुगतान प्रणाली की हर ओर सराहना हो रही है। विश्व स्तर पर इसकी तारीफ की जा रही है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *