ट्विटर पर अब ब्लू टिक और ऑफिशियल अकाउंट के लिए अलग अलग होंगे लेबल, पीएम मोदी के अकाउंट में हुआ बदलाव

admin
By admin
2 Min Read

डेस्क। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्वीटर की डोर अरबपति कारोबारी एलन मस्क के हाथों में आते ही ऐप में बदलाव दिखने शुरू हो गए हैं। अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ट्विटर हैंडल में ‘ऑफिशियल’ लेबल को जोड़ा गया है।
ट्विटर ने ये फीचर इसलिए जोड़ा है ताकि ट्विटर ब्लू अकाउंट और वेरिफाइड अकाउंट के बीच का अंतर साफ किया जा सके। 
पीएम मोदी के वेरिफाइड ब्लू टिक ट्विटर हैंडल को ‘ऑफिशियल’ के रूप में चिह्नित भी किया गया है। ‘ऑफिशियल’ के आगे सर्कल में एक ग्रे टिक को जोड़ा गया है। बता दें मोदी के अलावा केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और कुछ अन्य मंत्रियों के ट्विटर हैंडल पर भी यह लेबल दिख रहा है। 
इसके अलावा कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी समेत कुछ अन्य विपक्षी दलों के नेताओं समेत सचिन तेंदुलकर जैसे खिलाड़ियों को भी यह लेबल दिया जा चुका है। 
आपको बता दें कि कंपनी ने हाल ही में अपने प्लेटफॉर्म पर ब्लू टिक फीचर के लिए यूर्जस से आठ अमेरिकी डॉलर वसूलने की बात कही थी। इन आठ डॉलर्स के बदले कंपनी  यूजर्स को कई तरह के एक्सक्लूसिव फायदे भी देने वाली है। अब पैसे देकर कोई भी ब्लू टिक हासिल कर सकता है। 
प्रमुख मीडिया आउटलेट्स और सरकारों सहित चुनिंदा वेरीफाइड अकाउंट्स के लिए ‘ऑफिशियल’ लेबल को दिया गया है।
ट्विटर के अधिकारी एस्थर क्रॉफर्ड ने एक ट्वीट कर कहा है कि, बहुत से लोगों ने पूछा है कि आप ब्लू टिक वाले यूजर्स और ऑफिशियल के रूप में वेरीफाइड अकाउंट्स के बीच में कैसे अंतर कर पाएंगे, वहीं यह वजह है कि हम ‘ऑफिशियल’ फीचर की शुरुआत कर चुके हैं। 

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *