अमरूद की पत्ती से कैसे मिटेगा पीरियड्स का दर्द

admin
By admin
2 Min Read

स्वास्थ्य– सर्दियों का मौसम आ चुका है। यह मौसम अमरुद का मौसम है। लोग अपने घर मे अमरूद लाते हैं और बड़ी ही चाहत के साथ उसे खाते हैं। यह ज्यादातर लोगों का पसंदीदा फल होता है। 
लेकिन आपने यह कभी नही सोचा होगा की अमरूद की पत्ती भी आपके लिए फायदेमंद है। क्योंकि अमरूद की पत्ती में विटामिन सी के साथ साथ कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। जो हमारे स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद साबित होते हैं। तो आज हम जानते हैं अमरूद की पत्ती का राज-

डायबिटीज-

.अगर आपको डायबिटीज है तो आपको अमरूद की पत्ती का सेवन करना चाहिए। इसके सेवन से शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है। डायबिटीज के मरीजो को अमरुद की पत्ती की चाय बनाकर पीनी चाहिए।

इम्युनिटी मजबूत-

अमरूद की पत्ती के सेवन से इम्युनिटी मजबूत होती है। इसमे मौजूद विटामिन सी हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाती है। इससे हम सर्दी जुकान जैसी बीमारियों से बचते हैं।

पीरियड्स-

पीरियड्स में होने वाला दर्द महिलाओ के लिए काफी समस्या लेकर आता है। चार दिन मानो उनके लिए 4 साल से हो जाते हैं। वही अगर आप इस दर्द से निजात पाना चाहती है। तो आपको अमरूद की पत्ती का सेवन करना चाहिए। इसको खाने से पीरियड्स के दर्द में आराम मिलता है।

कैसे करे सेवन-

अमरूद की पत्ती का सेवन आप इसकी चाय बनाकर, इसका पाउडर बनाकर या फिर सलाद के रूप में कर सकते हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *