सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रही है, इसमें लाइव के दौरान प्यार में पड़ा एक युवक अपना गला काटता दिखाई दे रहा है। वहीं उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है और मंगलवार को उसने फेसबुक पर लाइव आकर इस वारदात को अंजाम भी दिया।
यह घटना हैदराबाद की बताई जा रही है। वहीं युवक उत्तर प्रदेश के महाराजगंज का बताया जा रहा है। साथ ही परिजनों का यह कहना है कि शैलेश की शादी 26 मई 2023 को खलीलाबाद की लड़की से होने वाली थी और दोनों में इसी बात को लेकर बहस भी हुई। वहीं इसके बाद युवक ने यह कदम उठा लिया और बाद में यह बात सामने आई कि दोनों की शादी 30 नवंबर को होने वाली थी।
फेसबुक LIVE में एक कमरे के अंदर शैलेश बैठा हुआ दिखाई देता है। वहीं वह लड़की को लेकर कुछ बात कर रहा होता है। इसके बाद उसने अपने दोस्तों को संबोधित करते हुए उन्हें आखिरी सलाम किया और गैलेंडर से गला भी काट लिया। इसके बाद उसके गले से खून बहने लगा है। और कुछ सेकेंड के बाद फेसबुक LIVE बंद हो गया। इस लाइव में वह बोला, भाई फेसबुक पर हमने उसकी फोटो डाली है नंबर भी डाला है कोई भी उसकी शादी न होने देना।
बताया जा रहा है कि गांव के कुछ लोगों ने शैलेश के इस लाइव वीडियो को देखा तो उन्होंने उसके परिजनों को तुरंत इसकी सूचना दी। वहीं परिजनों ने हैदाराबाद में अपने जानने वालों को फोन भी मिलाया। इसके बाद शैलेश को समय रहते अस्पताल पहुंचाया गया। अभी भी उसकी हालत गंभीर बनी हुई है और गांव वालों के अनुसार, डॉक्टरों का कहना है कि अगर शैलेश बच भी जाएगा तो भी वह कभी बोलने के काबिल नहीं रहने वाला है।
