ड्रग देकर मुख्य पुजारी करता था नाबालिग लड़की का यौन शोषण- पुलिस

admin
By admin
1 Min Read

देश– एक बार फिर पुजारी द्वारा महिलाओ के साथ यौन शोषण किए जाने का मामला उफना गया है। मामला कर्नाटक के चित्रदुर्ग जिले में स्थित मुरुगा मठ का है। जहां पढ़ने वाली छात्राओं ने पूर्व मुख्य पुजारी शिवमूर्ति मुरुगा शरणारू पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था. 
वही अब इस मामले पर पुलिस ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।पुलिस ने कहा, पूर्व मुख्य पुजारी शिवमूर्ति मुरुगा शरणारू पर 4 लड़कियों का यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। यह लड़कियों को पहले ड्रग देता था। फिर उनके साथ यौन शोषण करता था। 
बता दें इन्हें 1 सितंबर को पुलिस ने हिरासत में लिया था। वही अब इनको लेकर पुलिस ने यह बयान जारी किया है।यह केस 27 अगस्त को दर्ज किया गया था. इसके अलावा शरणारू के खिलाफ दो अन्य लड़कियों की शिकायत पर एक और पॉक्सो एक्ट का केस दर्ज किया गया था.
आश्रम के छात्रावास में रह रही लड़कियों ने आरोप लगाया था कि शरणारू ने उनका यौन उत्पीड़न किया है. शरणारू के खिलाफ अब तक तीन प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी हैं. तीसरी प्राथमिकी में शरणारू और छात्रावास के वार्डन समेत छह लोगों को आरोपी बनाया गया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *