हर हर महादेव मूवी को लेकर महाराष्ट्र में मचा बवाल

admin
By admin
4 Min Read

डेस्क। Har Har Mahadev Movie Controversy: महाराष्ट्र में मराठी फिल्म ‘हर हर महादेव’ को लेकर बवाल मचा हुआ है। फिल्म में छत्रपति शिवाजी को सही तरीके से नहीं दिखाने का आरोप लगाया जा रहा है। यह फिल्म तो रिलीज हो गई है, पर इसे सिनेमाघरों में चलाने ही नहीं दिया जा रहा है। 
बता दें ठाणे में एनसीपी विधायक जितेंद्र अवहाद समेत 100 से ज्यादा कार्यकर्ताओं पर केस भी दर्ज किया गया है। वहीं इन पर ठाणे के एक मॉल में घुसकर जबरन ‘हर हर महादेव’ को बंद कराने और फिल्म देखने आए लोगों से बदसलूकी करने का आरोप भी है। पर, अभी तक किसी को भी गिरफ्तार नहीं किया गया है।
इससे पहले भी मराठा सेवा संघ संभाजी ब्रिगेड के कार्यकर्ताओं ने विवियाना मॉल के अधिकारियों से मुलाकात कर फिल्म को दिखाने से मना करने के लिए कहा था। वहीं, इसके बाद फिल्म के डायरेक्टर अभिजीत देशपांडे का कहना है कि इसमें कुछ भी गलत नहीं दिखाया गया है और यह बताया जा रहा है कि फिल्म का विरोध होने के चलते डायरेक्टर देशपांडे की सुरक्षा को भी बढ़ा दिया गया है।
ये पहली ऐसी मराठी फिल्म है, जिसे मराठी के अलावा हिंदी, तमिल, तेलुगु और कन्नड़ भाषा में भी रिलीज किया जा रहा है। ये फिल्म 25 अक्टूबर को रिलीज हुई थी।
फिल्म एक सच्ची घटना पर आधारित है और इसमें छत्रपति शिवाजी महाराज के सेनापति बाजी प्रभु देशपांडे की कहानी दिखाई गई है। 
फिल्म में दिखाया गया है कि बाजी प्रभु देशपांडे ने 300 सैनिकों के साथ आदिल शाह के 12 हजार से ज्यादा सैनिकों से लड़ाई लड़ी थी और जंग में जीत भी हासिल की थी।
बाजी प्रभु देशपांडे उन योद्धाओं में से थे जो शिवाजी महाराज के ‘स्वराज्य’ के सपने को साकार करने में शामिल  थे।
2 घंटे 41 मिनट की इस फिल्म को क्रिटिक्स काफी पसंद कर रहे हैं वहीं इस फिल्म को IMDb ने 10 में से 8.2 रेटिंग भी दी है।
फिल्म को लेकर बवाल मचाने वालों का यह कहना है कि इसमें कई ऐसे सीन दिखाए जा रहे हैं, जो गलत हैं। पुणे में मराठी संगठन के सदस्यों ने फिल्म को चलने भीं नहीं दिया तो वहीं सोमवार रात को एनसीपी नेताओं और उनके समर्थकों ने ठाणे के मॉल में घुसकर फिल्म की स्क्रिनिंग को रोक दिया।
एनसीपी कार्यकर्ताओं पर फिल्म देखने आए दर्शकों के साथ भी कथित तौर पर बदसलूकी करने का आरोप लगाया गया है। साथ ही उन्होंने दर्शकों को इसलिए सिनेमा हॉल से बाहर कर दिया था, क्योंकि उनका कहना था कि फिल्म में शिवाजी महाराज को जिस तरह से दिखाया गया है वो बहुत ही गलत है।
छत्रपति शिवाजी महाराज के वंशज छत्रपति संभाजी ने भी ‘हर हर महादेव’ और अपकमिंग फिल्म ‘वेदात मराठे वीर दौड़ाले सात’ को लेकर काफी नाराजगी जाहिर की है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *