Katrina-Vicky: लाइव शो पर कैटरीना से शादी में न बुलाने की वजह पूछ बैठे कपिल शर्मा फिर जो हुआ

admin
By admin
2 Min Read

डेस्क। Katrina Kaif Vicky Kaushal: बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) हाल ही में द कपिल शर्मा शो (The Kapil Sharma Show) में अपनी फिल्म ‘फोन भूत’ (Phone Bhoot) को प्रमोट करने के लिए पहुंची थीं।
वहीं उनके साथ फिल्म के को-स्टार सिद्धांत चतुर्वेदी और ईशान खट्टर भी मौजूद थे। शो के दौरान कपिल शर्मा (Kapil Sharma) ने तमाम सवाल भी पूछे। वहीं इस दौरान कैटरीना ने अपनी शादी से जुड़े तमाम किस्सो को भी साझा किया।
कपिल शर्मा को क्यों नहीं बुलाया? 
कपिल शर्मा ने बातों-बातों में कैटरीना से कहा कि वो शादी में आने के लिए तैयार भी हो गए थे, लेकिन बाद में ध्यान आया कि उन्हें न्योता ही नहीं दिया गया है। इसका जवाब देते हुए कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) ने कहा कि चूंकि उनकी शादी कोरोना काल में हुई थी इसलिए सिर्फ गिने-चुने मेहमानों को ही बुलाया गया था। एक्ट्रेस ने बताया कि वह शादी में अपने कई करीबी दोस्तों को भी नहीं बुला सकीं थीं।
बता दें कपिल शर्मा ने कैटरीना कैफ से पूछा कि चूंकि उनकी 7 बहने हैं तो क्या जूता छुपाई की रस्म के दौरान विकी कौशल अपना जूता बचाने में कामयाब हो पाए थे?
तो इसपर कैटरीना ने बताया कि जूता-छुपाई की रस्म के दौरान उनकी बहनें और विकी कौशल के दोस्त आपस में झगड़ पड़े थे। फिर एक्ट्रेस ने कहा ‘मुझे तेज शोर सुनाई पड़ा, पीछे मुड़ी तो देखा कि दोनों तरह के लोग आपस में जूता खींच रहे हैं…पर मुझे याद नहीं कि कौन जीता था’।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *