राजनीति– उत्तरप्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या अपने तीखे बयानों को लेकर हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं। वह हमेशा विपक्ष पर बरसते रहते हैं। वही अब उन्होंने विपक्ष पर संगीन आरोप मढ़ते हुए ट्वीट किया और कहा कि, घोटाले करने के बाद केंद्रीय एजेंसियों व चुनाव हारने पर चुनाव आयोग को गाली देना विपक्षी दलों का प्रिय शग़ल बन चुका है।
केशव प्रसाद मौर्या के ट्वीट पर लोग लगातार प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर लिखता है कि विधायक और एमएलए जनता के पैसे से खरीदना बीजेपी का प्रिय शगल बन चुका है, यकीन नही है तो अमित शाह और नरेंद्र मोदी से पूछ लो। एक यूजर कहता है कि चुनाव तो तुम हारे थे मौर्य जी, भूल गए क्या? फिर पैसे देकर उपमुख्यमंत्री बने बैठे हो। शर्म नाम की भी कोई चीज़ है तुममें?
वही एक अन्य यूजर कहता है कि इस प्रकार के शगल का ढाल बनाकर आप भी जवाबदेही से नजरे न चुराए,गुजरात में असामयिक लोगो का काल बना मोरबी पूल के मेंटेनेंस ठेका लेने वाली ओरेवा कंपनी पे कब जायेंगी आपकी निष्पक्ष केंद्रीय एजेंसियां? दो करोड़ से सिर्फ १२ लाख खर्च हुए बाकी किस किस दफ्तर और नेताओं ने बाटा?
वही यूजर कहती है कि चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं के घरों पर ईडी सीबीआई का रेड पड़ना वर्तमान सरकार की शगल बन गई है! आजकल की सरकारें लोकमत से बनती ही कहां है? आजकल सरकार बनाने का काम तो ब्यूरोक्रेसी और चुनाव आयोग कर रही है, बाकी तो ब्लैक मनी है ही!
