गुनाह नही किया फिर भी युवक ने जेल में काटी सजा, रिहाई के बाद हुई मौत

admin
By admin
2 Min Read

रोचक– दुनियाभर में अपराध के लिए सजा का प्रावधान है। जो व्यक्ति अपराध करता है उसे साझा मिलती है। लोग अपनी पूरी जिंदगी जेल में गुजार देते हैं। 
लेकिन क्या अपने कभी यह सोचा कि अगर एक निर्दोष व्यक्ति को सजा मिल जाए तो उसकी जिंदगी कैसी होगी। अगर नही तो आज की खबर सुनकर आपकी आंखें नम हो जाएगी।
घटना अमेरिका में टेनिस शहर की है। जहां एक व्यक्ति की मौत जेल से रिहाई के बाद हो गई। इस व्यक्ति का नाम क्‍लाउड फ्रांसिस(63) है। यह एक ऐसे व्यक्ति थे जिन्होंने जेल में तीन साल बिना किसी अपराध के सजा काटी।
असल मे इस शख्स पर आरोप लगा था की इसने अपनी महिला मित्र की हत्या की है। यह अपनी महिला मित्र के घर पर थे। अचानक से घर मे आग लग गई। इस आग की आंच में इनकी महिला मित्र की जलकर मौत हो गई। 
यह बार बार कहते रहे की इन्होंने उसे नही मारा है। लेकिन लोगो ने कहा इन्होंने आग जानबूझकर लगाई और उसे मौत के मुह में झोंक दिया। कोर्ट ने उस समय मिले सबूतों के आधार पर इन्हें सजा सुना दी।
लेकिन सजा खत्म होने के अंतिम दिन। इस युवक के परिजनों ने सबूत के साथ कोर्ट के इस फैसले को चुनौती दी। जब मामला सुलझा तो कोर्ट ने इन्हें बेकसूर बताते हुए रिहा कर दिया। लेकिन यह अपनी जिंदगी नही जी पाए और रिहाई के बाद इनकी मौत हो गई।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *