केजरीवाल की रैली में लगे केजरीवाल विरोधी नारे चले लात घुसा

admin
By admin
2 Min Read

देश– हिमाचल प्रदेश और गुजरात मे होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीख घोषित हो चुकी है। सभी राजनैतिक दल इस समय इन राज्यो में अपना प्रचार प्रसार करने में जुटे हुए हैं। वही दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल इन दोनों राज्य में आप को स्थापित करने की योजना बना कर जनता के बीच मैदान में उतर चुके हैं।
वही अब अरविंद केजरीवाल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो इनकी रैली का है। वीडियो में देखा जा सकता है कि केजरीवाल की रैली के दौरान बवाल मच गया है और लोग मारपीट पर उतर आए। जिसके बाद अरविंद केजरीवाल ने अपना भाषण पूरा नही किया और वह रैली को बीच में छोड़कर चले आए।
बता दें केजरीवाल सोलन से अपनी पार्टी की उम्मीदवार अंजू राठौर के लिए वोट मांगने गए थे। उन्होंने रैली के दौरान बीजेपी और कांग्रेस की खूब आलोचना की। लेकिन उनके भाषण के बीच मे लोगो मे केजरीवाल विरोधी नारे लगाना शुरू कर दिया। यह देखकर केजरीवाल के समर्थक आग बबूला हो गए। 
आलोचकों और केजरीवाल के समर्थकों के मध्य विवाद शुरू हो गया और दोनो के बीच लात घुसा चलने लगे। यह सब देख केजरीवाल ने अपना भाषण बीच मे छोड़ दिया और वह वहां से निकल गए।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *