वीगन फूड है काफी खतरनाक

admin
By admin
2 Min Read

देश – देश मे हर कोई अपना जीवन अपने मुताबिक जीता है। कई लोग अपना खान पान भी अब पहले की तुलना में काफी परिवर्तित कर चुके हैं। 
वही बीते कुछ सालों में वीगन फूड भी काफी लोकप्रिय हुआ है। इस फूड को वह लोग सबसे अधिक पसन्द करते हैं जो लोग अपना वजन कम करना चाहते हैं। कई लोगो का दावा है कि वीगन फूड से आपको ह्रदय सम्बंधित समस्याओं से निजात मिलता है।
वही अब वीगन फूड को लेकर एक रिपोर्ट सामने आई है जो कहती कि यह फूड हमारे स्वास्थ्य के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। यह रिपोर्ट टीवी9 भारतवर्ष की खबर से ली गई है। 
खबर के मुताबिक यूनिवर्सिटी में न्यूट्रिशन, फूड एंड हेल्थ साइंस की प्रोफसर लौरा ब्राउन का कहना है कि लोग वीगन फूड के नाम पर खुद को बीमारी के करीब ले जा रहे हैं। लोग ऐसी चीजें खा रहे हैं जो वास्तव में शरीर के हानिकारक है।
लोग कहते हैं कि वीगन फूड स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है। वह इसे बिना पकाए खाते हैं। उनका दावा है पकाने से फूड के एंजाइम खत्म हो जाते हैं। लेकिन वह यह नही जानते कि अगर कच्चे भोजन का सेवन अधिक समय तक किया जाए तो यह सेहत के लिए हानिकारक साबित होता है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *