देश– सरकार जनता के हित हेतु कई सरकारी योजनाओं का संचालन कर रही है। कई लोग सरकार की इन योजनाओं का भरपूर समर्थन करते दिखाई देते हैं तो कई लोगो को लगता है कि सरकार की यह योजनाएं लोगो के लिए समस्या है। लोगो को इससे मुफ्तखोरी की आदत लग रही है और वह अपने बलबूते पर कुछ भी नही करना चाहते हैं।
वही सरकार की मुफ्त योजनाओं के संदर्भ में विपक्ष के समर्थकों का मत कुछ अलग ही देखने को मिला।रिसर्च इंस्टीट्यूट सेंटर फॉर द स्टडी ऑफ डेवलपिंग सोसायटीज (CSDS) ने मुफ्त योजनाओं के परिपेक्ष्य में एक सर्वे किया। इस सर्वे में यह दावा किया गया कि सरकार की मुफ्त योजनाओं से बीजेपी के समर्थक सबसे अधिक संतुष्ट हैं।
वही अगर हम बात आम आदमी पार्टी की करे तो एक चौथाई आप और कांग्रेस समर्थक भी सरकार की मुफ्त योजनाओं को सही मानते हैं। उन्हें लगता है कि यह देश के हित हेतु सही है।
लेकिन बीजेपी के समर्थक इन मुफ्त योजनाओं को लेकर एक अलग ही परिपेक्ष्य रखते हैं। 68 फीसदी बीजेपी समर्थकों का मानना है कि मुफ्त योजनाएं देश की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करती है। इससे देश की आर्थिक स्थिति पर प्रभाव पड़ता है। यह योजनाएं कही न कही देश के विकास में बाधक है।
